• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुँचे प्रयागराज, विधि विधान से गंगा का किया पूजन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब चार घंटे की देरी से प्रयागराज पहुंचे।वह पुलिस लाइंस स्थित मैदान पर बने हेलीपैड पर करीब साढ़े तीन बजे सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतरा।इसके बाद वह संगम नोज पर पहुंचे और विधि विधान से गंगा का पूजन किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन के दौरान उनकी सुरक्षा में तीन हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। सुबेदारगंज से लेकर संगम तक चप्पे-चप्पे पर जवान मुस्तैद किए गये है मुख्यमंत्री माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान आरएएफ व पीएसी के जवानों की भी तैनाती की गई है।दोनों बलों को मिलाकर 20 कंपनियों काे लगाया गया है।इसके अलावा 50 से ज्यादा राजपत्रित अधिकारियों को भी मुस्तैद किया गया है। इंस्पेक्टर,दरोगा,मुख्य आरक्षी व आरक्षी मिलाकर करीब 1500 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के थानों की फोर्स भी वीआईपी ड्यूटी में लगाई गई है।वीआईपी आगमन के मद्देनजर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में मातहतों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उधर मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व फ्लीट रिहर्सल भी हुआ था ब्रीफिंग में डीसीपी नगर दीपक भूकर,डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी,डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती,डीसीपी प्रोटोकॉल आशुतोष द्विवेदी समेत अन्य अफसर,कर्मचारी मौजूद रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )