• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- कौशाम्बी में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, दिव्यांगो को वितरित किए प्रमाणपत्र।

यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पंचायत करारी में निर्बल विकास उत्थान समिति की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, डिप्टी सीएमओ हिन्द मनी मिश्रा सहित सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने शिरकत की।इस मौके पर क्षेत्र के तमाम दिव्यांग लोग पहुंचे और प्रमाण पत्र व ट्राइसाइकिल,बैसाखी आदि के लिए आवेदन किया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी ने सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिव्यांगों को प्राथमिकता से दी जा रही है।ऐसे आयोजनों से उन लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल जाता है जो किसी कारण से छूट गए हैं। उन्होंने शिविर आयोजन कर्ता सज्जाद मेंहदी व निर्बल विकास एवं उत्थान समिति के प्रयासों की सराहना की।शिविर में 70 प्रमाण पत्र,55 उपकरण व 49 रेल रियायती पास के आवेदन मिले हैं।

जिस पर उन्होंने जल्द उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही है।जबकि प्रमाण पत्र मौके पर जारी कर दिया गया है।दिव्यांग शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि सपा विधायक डॉ पल्लवी पटेल पहुँची और उन्होंने दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करारी नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाद बख्श ने की।कार्यक्रम का समापन जिला दिव्यांग अधिकारी विकास वर्मा ने किया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी,आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित तमाम समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)