• Wed. Oct 7th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- बहराइच में बेटियों को पढ़ाने के लिए किसान को बेचनी पड़ी थी ज़मीन,नए साल पर दो सगी बहनों ने एक साथ सरकारी नौकरी पा कर पिता का किया नाम रौशन

यूपी के बहराइच में दो सगी बहनों को नए साल पर सरकारी नौकरी मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।एक बेटी केंद्रीय विद्यालय में टीचर तो दूसरी बेटी ने सरकारी बैंक में क्लर्क की जॉब हासिल की है।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नंदवल के किसान वेद प्रकाश श्रीवास्तव(पत्रकार) की बड़ी बेटी प्रिया श्रीवास्तव व शिप्रा श्रीवास्तव को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार में नव वर्ष के अवसर पर दोगुनी खुशी का माहौल बन गया है।नंदवल बाजार निवासी वेद प्रकाश श्रीवास्तव एक किसान हैं और उनकी पांच संताने हैं जिनमे चार बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी प्रिया, शिप्रा, रिया, बेटा आशुतोष, व सबसे छोटी बेटी सिया श्रीवास्तव हैं। वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की भगवान भोलेनाथ की कृपा से ये दिन देखने को मिला है। खुशियों के आँसू आँखों मे भर वेद बताने लगे के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी ,विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य नही छोड़ा।बच्चों की पढ़ाई में जमीन भी बेचनी पड़ी।

उन्होंने बताया बड़ी बेटी का चयन बिहार सरकार(गया) में शिक्षक पद पर हुआ था, महज 11 दिन ही बेटी ने पढ़ाया था की भोलेनाथ की कृपा से केन्द्रीय विद्यालय आजमगढ़ में उसका सेलेक्शन हो गया और आज नए साल में उससे छोटी बेटी शिप्रा श्रीवास्तव का आर्यावर्त बैंक में क्लर्क के पद पर चयन की सूचना मिलने से परिवार मे दोगुनी खुशी का माहौल है।उन्होंने यह भी बताया कि बेटियों ने पढ़ाई की कोरोना काल मे आपदा में अवसर ढूंढा।आनलाइन तैयारी कर ये सफलता प्राप्त की है। तीसरे नम्बर की बेटी रिया श्रीवास्तव ग्रेजुएशन कर रही है, साथ साथ आनलाइन upsc की तैयारी भी कर रही है।बेटा हाई स्कूल का छात्र है ,सबसे छोटी बेटी सिया कक्षा 5 में पढ़ रही है।उन्होंने इस सफलता का श्रेय भगवान भोलेनाथ व बच्चों की मेहनत को दिया है। मेहनत और लगन से बच्चों ने पढ़ाई की आज मुझे भी गर्व हो रहा है कि हमारी बेटियां किसी बेटे से कम नहीं हैं इन्हीं बेटियों ने क्षेत्र में परिवार का नाम रोशन किया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )