Report By-Pawan Verma Shravasti (UP)
यूपी के श्रावस्ती जनपद में अलग-अलग जगह से गायब हुए मोबाइल फोन को लेकर एसपी को प्रार्थना पत्र मिला था।इसके बाद सर्विलांस और स्वाट टीम ने अथक प्रयास कर अलग-अलग जगह से ट्रैकिंग के माध्यम से 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद किया है।जिसे आज आवेदको को सुपुर्द कर दिया गया।बताते चले कि पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा गुमशुदा मोबाइल के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण मोबाइल बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था


वही सर्विलांस स्वाट टीम ने खोये हुए प्रत्येक मोबाइल की लगातार ट्रैकिंग कर 100 मोबाइलों को बरामद किया। इनमें से 60 मोबाइल टीम द्वारा जनपद के बाहर से विभिन्न जनपदों से बरामद किए गए हैं। सर्विलांस स्वाट टीम द्वारा खोये हुए इन मोबाइलो की बरामदगी के लिए किये गए प्रयासों के फलस्वरूप कुल-100 खोये हुए विभिन्न कम्पनियों जैसे- वीवों, रेडमी, ओप्पो, सैमसंग ,रियलमी आदि मोबाइल बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल मालिको को बुलाकर सुपुर्द किया। बरामद किए गए समस्त मोबाइलों की अनुमानित मूल्य लगभग 21 लाख रुपये है। वही खोए हुए मोबाइल प्रकार आवेदकों के चेहरे पर खुशियां लौट आई।

