• Sat. Feb 7th, 2026

UP- मिर्जापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,65 किलो अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

यूपी के मिर्ज़ापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 35 लाख का अवैध गांजा किया बरामद । दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से एंटीएफ गोरखपुर, चुनार, जिगना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 4 तस्करों के कब्जे से 152 किलो गांजा और एक कार हुई बरामद । एसपी नक्सल ओपी सिंह ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा ।

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई में लगी मिर्जापुर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हांथ लगी है । दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 152 किलो अवैध गांजा जिसका अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 35 लख रुपए आकी गई है बरामद किया गया । जिगना थाना क्षेत्र में कर्णावती नदी के समीप संदिग्ध हुंडई वरूना कार की तलाशी में छिपा कर रखा गया 65 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए । चुनार पुलिस और एएनटीएफ गोरखपुर की पुलिस ने 6 सूटकेश में छिपाकर चंपारण, बिहार से जम्मू तवी ट्रेन में लेकर जा रहे दो तस्करों के कब्जे से 87 किलो गांजा बरामद किया गया है । एसपी नक्सली आप सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरे दोनों तस्कर किसी वाहन के इंतजार में थे तभी इनको गिरफ्तार किया गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )