• Sun. Feb 1st, 2026

UP-मिर्ज़ापुर में चोरी के शक़ में ग्रामीणों ने दी तालिबानी सज़ा,पेड़ से उल्टा लटकाकर की घण्टो मारपी

यूपी के मिर्ज़ापुर में युवक को तालिबानी सजा मोबाइल चोरी के शक में पेड़ से उलटा लटका कर बेरहमी से पीटा।जख्म पर मिर्चा लगाया।गुहार लगाता रहा युवक मगर बचाने कोई नही आया।पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप।पुलिस ने द मुकदमा दर्ज कर एक युवक को किया गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में मोबाइल चोरी के शक में युवक की बेरहमी के साथ पेड़ से उलटा लटका कर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक की माँ के शिकायत के बाद पुलिस ने पिटाई करने वाले ग़ांव के चार युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वायरल वीडियो 3 दिसंबर 2023 का बताया जा रहा है।
मामला हलिया ब्लाक के ड्मण्डगंज थानाक्षेत्र के महुगढ़ी का है।ग़ांव के रहने वाले चार युवकों राजेश धरिकार,छोटू,धरिकार,हंसराज,राजेश धरिकार ने मोबाइल चोरी के शक में जयशंकर बहेलिया को पकड़ कर घर लाये।घर के सामने पेड़ में रस्सियों से बांध कर उलटा लटा कर पीटने लगे।इस दौरान युवक बचाने की गुहार लगाता रहा।मगर कोई बचाने नही आया।पेड़ से बांध कर हो रही पिटाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग खड़े हो कर देखते रहे।जब मौके पर जयशंकर की माँ पहुची तब भी रस्सी खोलने के लिए तैयार नही थे।काफी देर बाद जब पुलिस पहुँची तो युवक को छुड़ा कर लायी।पिटाई के कारण युवक को गंभीर चोट आयी है।पीड़ित युवक की माँ चन्द्रकली देवी के शिकायत पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
माँ का कहना कि बेटे को बाजार से पकड़ कर लाये।पेड़ से बांध कर पीटा फिर मिर्ची उसके शरीर पर लगाया।जब दिवान जी आये तब छोड़ा।
वही मामले में क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर एक युवक की गिरफ्तारी कर ली गयी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)