• Wed. Feb 18th, 2026

यूपी पीसीएस तबादले: वंदिता बनीं बीडीए की नई सचिव, योगेंद्र को मिली उप निदेशक मंडी की कमान

Report By : ICN Network

शासन ने बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार सहित कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। चित्रकूट में एडीएम (नमामि गंगे) पद पर तैनात वंदिता श्रीवास्तव को अब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की नई सचिव बनाया गया है।

इधर योगेंद्र कुमार को नई नियुक्ति देते हुए मंडी परिषद का उप निदेशक बनाया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अंबरीश बिंद को बरेली का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया, जबकि बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में योगेंद्र कुमार ने बीडीए सचिव का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वित्तीय तंगी जूझ रहे प्राधिकरण को कई महत्वपूर्ण निर्णयों के जरिये मजबूत किया। सबसे पहले रामगंगा नगर आवासीय योजना से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटवाकर प्राधिकरण का अधिकार सुरक्षित कराया, फिर पूरी योजना के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार कराया। इस मास्टर-प्लान में कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रामायण वाटिका तथा बीडीए का नया मुख्यालय जैसी प्रमुख परियोजनाएँ सम्मिलित हैं।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)