संभल जिले में कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
पंकज कुमार बालियान को मानव अधिकार सेल से लक्ष्मण गंज चंदौसी भेजा गया है। अनुज चौहान अब हजरत नगर गढ़ी से खुर्जा गेट चंदौसी में तैनात होंगे। अमर पाल सिंह को कैला देवी से बर्रई चंदौसी स्थानांतरित किया गया है। राहुल कुमार देशवाल को नखासा से कैथल चंदौसी और अजीत कुमार सिंह को असमोली से आवास विकास चंदौसी भेजा गया है।
अनीस अहमद को पुलिस लाइन से नरौली कस्बा बनियाठेर में तैनात किया गया है। आदिल अहमद खान को असमोली से अकरौली बनियाठेर भेजा गया है। सोनू चौधरी को चंदौसी से अशोक नगर बनियाठेर और आकाश यादव को पुलिस लाइन से पंवासा बहजोई स्थानांतरित किया गया है। प्रशांत मलिक को चंदौसी से नवीन पुलिस लाइन बहजोई भेजा गया है।
सौरभ कुमार को कुढ़ फतेहगढ़ से जगन्नाथपुर गुन्नौर स्थानांतरित किया गया है। इमरान को गुन्नौर से दवथरा हरलाल जुनावई भेजा गया है। मनोज कुमार अब पुलिस लाइन से गवां रजपुरा में तैनात होंगे। विनोद कुमार को पुलिस लाइन से डीएसएम रजपुरा और दीपक कुमार राठी को पुलिस लाइन से रीठ कुढ़ फतेहगढ़ भेजा गया है।
कवेंद्र सिंह को वाचक अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी से रतनपुर कुढ़ फतेहगढ़ में नियुक्त किया गया है। राजा रामपाल सिंह को बहजोई से छाबड़ा कुढ़ फतेहगढ़ भेजा गया है। राजेंद्र सिंह को धनारी से रहोली कुढ़ फतेहगढ़ और उपदेश कुमार को धनारी से पर्यावली असमोली स्थानांतरित किया गया है।
राज सिंह को धनारी से मनौटा असमोली भेजा गया है। प्रमोद कुमार अब रजपुरा से टांडा कोठी में तैनात होंगे। जर्मन सिंह को रजपुरा से ततारपुर एचौड़ा कंबोह, मनोज कुमार को रजपुरा से बाबूखेड़ा एचौड़ा कंबोह और बृजपाल सिंह को गुन्नौर से अशरफपुर एचौड़ा कंबोह भेजा गया है।
सुभाष सिंह को महिला थाना बहजोई से रिठाली नखासा स्थानांतरित किया गया है। संजय कुमार को चौकी प्रभारी मंसूरपुर माफी असमोली से हिसामपुर भेजा गया है। शिवांश अब नखासा से चौकी प्रभारी जमालपुर चौराहा होंगे।
जय भगवान सिंह को जुनावई से आबादवाली हजरत नगर गढ़ी भेजा गया है। सत्येंद्र कुमार को हिसामपुर से कैला देवी और मनोज कुमार को पुलिस लाइन से मुबारकपुर कैला देवी स्थानांतरित किया गया है। अमरदीप को पुलिस लाइन से चंदौसी और सारिक राणा को पुलिस लाइन से थाना चंदौसी में तैनात किया गया है।
7 निरीक्षकों के तबादले
श्रवण कुमार गौतम – निरीक्षक अपराध, थाना असमोलीअजीत सिंह – बनियाठेर से निरीक्षक अपराध, बनियाठेर
अमरपाल सिंह – पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध, थाना नखासा
विनीत कुमार – पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध, थाना चंदौसी
सुरेंद्र कुमार – पुलिस लाइन से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल
अखिलेश गंगवार – प्रभारी डीसीआरबी अपराध कार्य प्रणाली से प्रभारी डीसीआरबी एंटी नार्को टेस्ट सेल
रामवीर सिंह – प्रभारी सर्विलांस गुन्नौर के नए कोतवाल वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश कुमार प्रधान को गुन्नौर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले यहां के प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गुप्ता को निलंबित कर दिया गया था।

