• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी रेरा ने 15 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के पंजीकरण को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गौतमबुद्ध नगर समेत 10 जिलों में 15 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। 1270 करोड़ के निवेश से 3102 फ्लैट और दुकानों का निर्माण होगा। सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर में निवेश होगा। यहां तीन नए प्रोजेक्टों पर 507 करोड़ से अधिक निवेश किए जाएंगे। जिले में 380 फ्लैटों और 169 दुकानों का निर्माण हेागा। यूपी रेरा के अफसरों ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में फिर से घर खरीदारों का विश्वास बढ़ा है। इस कारण नए प्रोजेक्ट लगातार आ रहे हैं। अफसरों ने बताया कि यूपी रेरा की 201वीं बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। अफसरों ने कहा कि निर्माण शुरू होने के साथ ही रोजगार भी मिलेंगे। यूपी रेरा भी प्रोजेक्टों के निर्माण पर निगरानी रखेगा ताकि समय से पूरा कराया जा सके।
किस जिले में कितने प्रोजेक्ट
गौतमबुद्ध नगर – तीन
लखनऊ – चार
मुरादाबाद – एक
वाराणसी – एक
मेरठ – एक
प्रयागराज – एक
मुजफ्फरनगर – एक
गाजियाबाद – एक
गोरखपुर – एक

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )