• Sun. Jun 28th, 2026

नोएडा एयरपोर्ट से जून के मध्य तक कॉमर्शियल उड़ानें शुरू हो सकती हैं

नोएडा एयरपोर्ट से जून के मध्य तक कॉमर्शियल उड़ानें शुरू हो सकती हैं। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) के विदेशी सीईओ की जगह भारतीय नागरिक को कार्यवाहक सीईओ बनाने के बाद संशोधित एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्लान (एएसपी) अनुमोदन के लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी (बकास) को भेज दिया गया है। एएसपी को अनुमति के बाद ही एयरलाइंस अपने फ्लाइट शिड्यूल जारी कर पाएंगीं।

अधिकारियों का कहना है कि संशोधित एएसपी को बकास से एक सप्ताह में अनुमति मिल सकती है। इन अनुमति के जारी होने के बाद करीब 45 दिन का समय एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइंस कंपनियों को आवश्यक होगा। इस समय अंतराल में यात्री सेवाओं के लिए जरूरी स्टाफ के आईडी कार्ड जारी करने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं भी करना शामिल होगा।

एयरलाइंस भी अपने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर पाएंगीं। फ्लाइट शेड्यूल से पता चलेगा कि यहां से किन शहरों के लिए उड़ान शुरू हो होंगी। इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सर्वर पर भी अपलोड करना होगा जिससे कनेक्टिंग एयरपोर्ट के साथ डाटा को साझा किया जा सके। 

करीब 70 फ्लाइट के प्रस्ताव पूर्व में मिल चुके
यही वजह है कि एयरपोर्ट प्रबंधन जून के मध्य तक उड़ान शुरू होने की बात कह रहा है। यीडा व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कॉमर्शियल सेवाएं शुरू हो सकें। इसके लिए हर संभव प्रयास यापल और नायल के स्तर पर किया जा रहा है। एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए वर्तमान में करीब 70 फ्लाइट के प्रस्ताव पूर्व में मिल चुके हैं। इससे कमोबेश सभी प्रमुख शहरों के लिए उड़ान यहां से शुरू होनी हैं। इंडिगो के अलावा अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेसवे के भी प्रस्ताव इन उड़ान के लिए हैं। जल्दी ही उड़ान यहां से शुरू हो सकेंगीं।

रोजाना हो रहा दो करोड़ से ज्यादा का नुकसान
अधिकारियों का कहना है कि उड़ान में देरी की वजह से यापल को रोजाना करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है। एयरपोर्ट को बनाने में कंपनी ने करीब 8000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के रिटर्न के अलावा अन्य खर्च को शामिल करते हुए नुकसान की गणना की गई है। यानी लगभग 70 करोड़ रुपये हर महीने का नुकसान इस देरी की वजह से उठाना पड़ रहा है। यही वजह है कि कंपनी हर संभव प्रयास उड़ान जल्दी शुरू करने के लिए कर रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“‘मेरे सवालों पर कथा साहित्य का प्रभाव पड़ा’: कार्लो गिंज़बर्ग (1939-2026), माइक्रोहिस्ट्री के प्रणेता”],”content_results”:[“कार्लो गिंज़बर्ग: माइक्रोहिस्टोरी के क्षेत्र के प्रणेता का निधनइतालवी इतिहासकार कार्लो गिंज़बर्ग, जिन्हें माइक्रोहिस्टोरी के संस्थापकों में से एक माना जाता है, का 17 जून 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष थी। गिंज़बर्ग ने इतालवी पुनर्जागरण से लेकर प्रारंभिक आधुनिक यूरोपीय इतिहास तक विभिन्न विषयों में अपना योगदान दिया। उनकी गहन शोध प्रणाली और दृष्टिकोण ने इतिहास लेखन में क्रांतिकारी बदलाव लाए।गिंज़बर्ग की प्रमुख रचनाओं में The Cheese and the Worms: The Cosmos of a Sixteenth Century Miller, The Night Battles, तथा Ecstasies: Deciphering the Witches’ Sabbath शामिल हैं। इन कार्यों ने न केवल इतिहास को नये आयाम दिए, बल्कि कला इतिहास, साहित्य अध्ययन और इतिहासलेखन के सिद्धांतों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।उन्होंने 2010 में बाल्ज़न पुरस्कार प्राप्त किया और 2013 में अमेरिकी फिलॉसफिकल सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुने गए।2019 में कोलकाता में भारतीय प्रकाशक नवीन किशोर के साथ बातचीत के दौरान, गिंज़बर्ग ने अपनी पेशेवर यात्रा, यहूदी धर्म के प्रति अपने “बनने” की प्रक्रिया, विराम चिह्नों के प्रति जुनून और अपनी रचनात्मक सोच पर कथा साहित्य के गहरे प्रभाव के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा, “ऐसे संवाद आमतौर पर बीच में शुरू होते हैं, जिसमें पहले की बातचीत का अनुभव और आगे की चर्चा की उम्मीद जुड़ी होती है। इसलिए मैं सीधे अपने विषय में उतर जाता हूँ।” उनके अनुसार, “एक ऐसे जीवंत परिदृश्य में प्रवेश करना जो पहले किसी ने नहीं देखा, अत्यंत रोमांचकारी होता है। सबसे पहले अपनी जड़ों की खोज करना, फिर इतिहास के जीवन के संकेतों को समझना, और अंततः इतिहासकार बनना एक गहन अनुभव है।”कार्लो गिंज़बर्ग ने माइक्रोहिस्टोरी को एक नई दिशा दी और इतिहास को अधिक मानवीय, सूक्ष्म एवं व्यावहारिक संदर्भों में समझने की विधि पेश की। उनके विचार और शोध आज भी इतिहासकारों एवं विद्वानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”]}