Report : ICN Network
News: जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों दादरी, जेवर एवं सदर में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 152 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी भू/अ0 बच्चू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 106 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जेवर में
अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील सदर में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

