• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP : जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 127 शिकायतें दर्ज, 12 का मौके पर निस्तारण

गौतमबुद्धनगर : जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों जेवर, दादरी एवं सदर में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 127 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
तहसील जेवर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जनसामान्य की शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय सत्यापन कर समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 बच्चू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 86 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 07 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। वहीं तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 06 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सौजन्य से सूचना विभाग, गौतम बुद्ध नगर।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)