• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP : बांदा में पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संकल्प को लेकर जसपुरा से गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा का भव्य शंखनाद हुआ..

Banda : राजा बुंदेला और जयराम सिंह ‘बछेउरा’ के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने पहले ही दिन जन-जन में जोश भर दिया। यात्रा का मुख्य लक्ष्य बुंदेलखंड के युवाओं को उनके घर में ही रोजगार दिलाना और पलायन को रोकना है।

इस अवसर पर राजा बुंदेला ने नारा दिया,”बुंदेलखंड की धरती हो, बुंदेलखंड में भर्ती हो”।उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने से यहाँ के संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार होगा और विकास की गति तेज होगी।

जयराम सिंह ने पदयात्रा की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि वे पैदल चलकर हर घर और हर चौपाल तक पहुंचेंगे। यह यात्रा जसपुरा के हर गांव में जनसमर्थन जुटाकर बुंदेलखंड के सपने को साकार करेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)