Report : ICN Network
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी व महिला बास्केटबॉल टीम का चयन, खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व गौतमबुद्धनगर, 14 मार्च 2026 जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर ओपन आमंत्रण पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में दीपांशु चावड़ा, सागर, आदित्य शर्मा, यश नागर, शिव कसाना, शिवम कसाना, निखिल नागर, आशीष भाटी, मोहित, शिव नागर, अभिषेक, आदिल हुसैन, सेमी, विवेक गुप्ता और अभी चौधरी शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में जितेंद्र नागर को जिम्मेदारी दी गई है।
खिलाड़ियों का चयन जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नागर तथा मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के कबड्डी कोच सुमित नागर द्वारा किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी 18 से 20 मार्च तक जिला खेल कार्यालय फर्रुखाबाद द्वारा आयोजित पुरुष आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इसी क्रम में जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला बास्केटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में पीहू खन्ना, मान्या दीक्षित, रिया खन्ना, तुष्टि, प्रभुति चौधरी, पीहू देवान, अर्षा, अनिशा सिंह, अनन्या बिश्वा, अक्षिता गौतम, आलिया चौधरी और पीहू शर्मा शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया में मंजीत सिरोही, विजय कुमार और किशन सिंह चयनकर्ता रहे। सभी चयनित खिलाड़ी 22 से 24 मार्च तक रामाज्ञा स्कूल, के.पी-5 ग्रेटर नोएडा में आयोजित महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। टीम कोच के रूप में मंजीत सिरोही खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

