• Wed. Feb 18th, 2026

UP-लखीमपुर खीरी में कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे एसपी खीरी, व विधायक विनोद शंकर अवस्थी जरूरतमंदों में वितरित किये कंबल

यूपी के लखीमपुर खीरी में धौरहरा तहसील क्षेत्र के हसनपुर कटौली कस्बा स्थित राम जानकी शिक्षण संस्थान द्वारा नींव पूजन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहंचे पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा असहाय व गरीबों में कंबल वितरित किये गए।कटौली स्थित राम जानकी महाविद्यालय शिक्षण संस्थान के संरक्षक राममोहन अवस्थी व प्रबंधक जितेंद्र अवस्थी द्वारा अपने विद्यालय के नींव पूजन को एक वर्ष का समय पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी को और विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिले के पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद शाहा को आमंत्रित किया था।जिसमें विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनके छोटे भाई गोपाल शंकर अवस्थी व विशिष्ट अतिथि गणेश प्रसाद साहा ने पहुंचकर सम्मान समारोह की शोभा बढ़ाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित असहाय व गरीब जरूरत मन्दों में 101 कंबल वितरित किये ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)