• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-झाँसी में तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाईक में मारी टक्कर ,दो भाइयों ने तोड़ा दम बहिन की हालत नाज़ुक

यूपी के झाँसी में तेज रफ़्तार बेक़ाबू ट्रक ने बाईक सवार को रौंद डाला जिसकी वजह से बाईक में सवार दो भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरी बहिन गम्भीर रूप से जख्मी हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।सड़क हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

झाँसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रहने वाले लगभग 12 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र हरगोविंद और लगभग 14 वर्षीय करन पुत्र बालकिशन आपस में ममेरे भाई थे। करन अपनी लगभग 18 वर्षीय बहन प्रियंका और धर्मेन्द्र के साथ बाइक से एरच की दरगाह पर चादर चढ़ाने गए। चादर चढ़ाकर तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे। तीनों अभी पूंछ थानान्तर्गत कानपुर-झांसी हाईवे पर खिल्ली के पास पहुंचे तभी उन्हें तीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक ट्रक के नीचे आ गई और दोनों भाई कुचल गए। साथ ही बहन भी घायल हो गई। हादसे को देख राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए मोंठ अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रिंयका को उपचार दिया गया। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)