• Thu. Sep 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-सोनभद्र में लापता पिता की परिवार वाले कर रहे बेसब्री से इंतेज़ार,परिवार का संदेश जहां पर हो घर लौट आओ

यूपी के सोनभद्र में राबर्ट्सगंज में पिता की तलाश करने से साथ ही राह निहारते एक वर्ष से अधिक हो गया लेकिन अभी तक पिता का कही पर भी पता नहीं चला। मुनाऊ के बेटे नन्हे बताते हैं कि हमारे पिताजी पिछले वर्ष छठ के दिन ही गायब हुए थे जिनकी खोजबीन हम लोगों द्वारा काफी की गई लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला।
हम लोग 1 वर्ष से उनकी राह देख रहे हैं कि कब हमारे पिताजी घर वापस आएंगे। पिताजी कुछ मानसिक विकसित होने के कारण कुछ खास सोच नहीं पाते थे। हम लोगों द्वारा अपने सभी रिश्तेदार के यहां पता लगाया लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला यहां तक की आसपास के जिलों में भी हम लोगों द्वारा तलाश की गई लेकिन पिताजी का कहीं भी पता नहीं चला अभी भी हम लोगों को आशा लगी है की पिता जी आएंगे।

राबर्ट्सगंज नगर स्थित अंबेडकर नगर निवासी मुनाम मिस्त्री जो राजगीर का काम करते थे उनकी उम्र (70) वर्ष हो गई थी। पिछले वर्ष छठ के दिन अचानक घर से कहीं निकले और गायब हो गए जिसकी तलाश में उनके बेटे नन्हे ने काफी प्रयास किया लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उनका अभी तक पता नहीं चला। इस बारे में नन्हे से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि पिताजी कुछ मानसिक रूप से विछप्त थे जिसकी वजह से वह घर से गायब हो गए लेकिन हम लोगों द्वारा काफी खोज नहीं किया गया उनका पता नहीं चला। वे गेरुआ रंग का वस्त्र धारण किए हुए थे लंबी दाढ़ी थी। कद काठी लंबा था अगर किसी को मेरे पिताजी की खबर लगे तो वह तत्काल हमारे नंबर 9005324262 पर सूचित करें।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)