• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP : गाजियाबाद में महिला की दबंगई, क्रिकेट के बैट से सब्जी बेच रही महिला को पिटा, पलटी ठेली, पुलिस ने की ये कार्रवाई…

ByIcndesk

Feb 7, 2024

Report By : Ankit Srivastav (Ghaziabad UP)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से दबंग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो थाना नंदग्राम क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से महिला हाथ में क्रिकेट का बैट लेकर सब्जी की ठेली पर से सब्जी फेंक रही है। इसी दौरान सब्जी बेच रही महिला से उसकी हाथापाई भी होती नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले में क्या बोली पुलिस
इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जब जांच कराई गई तो यह थाना नंदग्राम का निकला। वीडियो में एक महिला जिसका नाम पूनम चौधरी है, हाथ में क्रिकेट बैट लेकर सब्जी वालों सब्जी की ठेली से सब्जी फेंक रही है। साथ ही रोकने पर महिलाओं से हाथापाई करती दिख रही है।

पुलिस के अनुसार, इस महिला का वहां जनरल स्टोर है, जिसके बाहर यह सब्जियों की ठेली लगती हैं। महिला के खिलाफ पीड़ित ने तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में सब्जी की ठेली लगाने वाले राजू ने बताया कि यह महिला दबंग है और अक्सर धमकी देती है। दुकान के बाहर ठेली लगाने को लेकर हर महीने 10 हजार रुपए की मांग करती है।

By Icndesk