• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

इस्तीफे की खबरों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- लालू के सपनों पर JDU नेता ललन सिंह ने फेरा पानी, नीतीश का ख्वाब टूटे

ByIcndesk

Dec 26, 2023

Report By – Himanshu Garg (Delhi)

Bihar: बिहार की सियासत पिछले कुछ दिनों से गरमाई हुई है। दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पद से इस्तीफे की चर्चा होने के बाद से ही राजनीति के चर्चा का बाजार गर्म है। ललन सिंह के इस्तीफे पर अब आरएलजेडी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है। उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि जेडीयू के अंदर पता नहीं क्या चल रहा है। नीतीश कुमार को कई सपने दिखाए गए। उन्होंने अपनी साख पूरी तौर पर गंवा दी। नीतीश कुमार ललन सिंह की बातों में आकर कहीं के नहीं रहे।

नीतीश कुमार ने साथियों को दिखाया ख्वाब
मीडिया के साथ रूबरू होते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ‘ललन सिंह और उनके साथियों ने नीतीश कुमार जी को एक ख्वाब दिखाया था। नीतीश जी मान बैठे थे कि आरजेडी के सपोर्ट से वह इंडी गठबंधन में सर्वसम्मति से पीएम उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। अब तस्वीर सबके सामने हैं। इस दौरान कुशवाहा ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार का जो ख्वाब था, वो धरा का धरा रह गया है। उनकी पार्टी इस ख्वाब से डूब गई। कह सकते हैं कि चौबे जी गए थे छब्बे बनने और दूबे बनकर लौटे।

लालू यादव के सपने टूटे
बातचीत के दौरान कुशवाहा ने ये भी कहा कि ललन सिंह ने केवल नीतीश को ही नुकसान नहीं पहुंचाया है। लालू यादव के सपनों पर भी पानी फेर दिया है। ललन सिंह ने लालू यादव को भरोसा दिलाया था कि जेडीयू का विलय करवाकर वे तेजस्वी को सीएम बनाएंगे, लेकिन वो भी नहीं हो सका। अगर नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ जाकर अपने प्रतिष्ठा गंवा दी। अगर वह एनडीए में रहते तो उनकी प्रतिष्ठा बनी रहती।

By Icndesk