• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: उपकेंद्र पर वीसीबी पैनल (वैक्यूम सर्किट पैनल) लगाए गए

बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए रविवार को सेक्टर-11 के उपकेंद्र पर वीसीबी पैनल (वैक्यूम सर्किट पैनल) लगाए गए। लगातार होने वाली लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं को अब गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही उनकेे घरों के उपकरण खराब होने का खतरा भी कम होगा।

अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया, वीसीबी पैनल लगने से क्षेत्र की आपूर्ति मेंं सुधार आएगा। इससे उपकेंद्र के उपकरण भी सुरक्षित रहेंगे। साथ ही अन्य उपकेंद्रों पर भी नियमित कार्य कराए जा रहे हैं ताकि आपूर्ति बहाल रहे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )