• Mon. Feb 2nd, 2026

BCCI से मिला विराट को ब्रेक ! न्योते के बाद अब राम मंदिर जाएंगे कोहली और अनुष्का

ByIcndesk

Jan 17, 2024
Report By : Himanshu Garg (Ram Mandir News)

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली टीम इंडिया के साथ इस समय बेंगलुरु में हैं। लेकिन इस बीच खबर ये आई है कि विराट कोहली 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। बता दें विराट टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन से एक दिन का ब्रेक लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। जिसके बाद वो फिर 23 को टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। दरअसल, 20 जनवरी से हैदराबाद में टीम इंडिया का ट्रेनिंग सेशन शुरू होगा। टीम यहां 4 दिन तक प्रैक्टिस करेगी। वहीं इंग्लैंड टीम 21 को यहां पहुंचेगी। जिसके बाद 25 जनवरी से दोनों के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

BCCI से मांगी थी अयोध्या जाने की परमिशन
क्रिकबज की रिपोर्ट मुताबिक, विराट कोहली 21 जनवरी की ट्रेनिंग के बाद एक दिन का ब्रेक लेंगे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए BCCI से ब्रेक मांगा। जो अप्रूव कर दिया गया है। जिसके बाद अब कोहली और अनुष्का दोनों ही इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दरअसल, विराट को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का ऑफिशियल इन्विटेशन भेजा गया था। उनके साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को भी अयोध्या जाने का इन्विटेशन दिया जा चुका है।

By Icndesk