• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: बिजली आपूर्ति बंद रहने से 200 परिवार प्रभावित हुए

बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी का कनेक्शन काट दिया। सोसाइटी पर 4.87 लाख रुपये बकाया था। करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से 200 परिवार प्रभावित हुए।

पावर बैकअप नहीं होने के कारण लिफ्ट बंद रहीं और लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। एनपीसीएल के अनुसार बिल्डर प्रबंधन नवंबर 2025 से नियमित भुगतान नहीं कर रहा था और केवल आंशिक राशि जमा कर रहा था। कई नोटिस भेजे गए थे। 6 जुलाई को अंतिम नोटिस देकर 15 दिन का समय दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

इसके बाद सुबह नौ बजे टीम ने बिजली काट दी।देर शाम बिल्डर प्रबंधन ने 2.5 लाख रुपये जमा कर दिए। शेष 2.37 लाख रुपये शुक्रवार तक जमा करने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। एनपीसीएल प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि तय समय तक बाकी राशि जमा नहीं होने पर दोबारा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )