• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली-NCR में मौसम का फेर बदल, फिर बढ़ी ठंड, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। बीते दिनों गुरुवार को कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होने के संकेत हैं। इसके अलावा दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में 29 एवं 30 जनवरी को फिर बारिश एवं बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में कल यानी गुरुवार को न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तराखंड के नैनीताल में गुरुवार सुबह रुक-रुक कर बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने यहां बर्फबारी की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ में भी मौसम बदल गया है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मनाली में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री और अधिकतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। अनंतनाग में आज न्यूनतम तापमान -1 डिग्री और अधिकतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)