• Mon. Feb 2nd, 2026

नोएडा: अंगीठी से आग सेंक रही महिला जली

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला रविवार को अपने घर पर अंगीठी जलाकर आग सेक रही थी, तभी अंगीठी की आग ने उनके कपड़ों को पकड़ लिया और वह बुरी तरह से झुलस गई। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि श्रीमती राजेश शर्मा पत्नी संजय शर्मा उम्र 45 वर्ष भूड़ा कॉलोनी में रहती थी। वह रविवार दोपहर को अपने घर पर अंगीठी जलाकर आग सेक रही थी। इसी बीच अंगीठी की आग से उनके कपड़े में आग लग गई तथा वह गंभीर रूप से झुलस गई। उनके परिजनों ने उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )