• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर रेलवे स्टेशन से महिला का ज़ेवरात से भरा बैग चोरी, जीआरपी ने नही दर्ज किया मामला

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था का लाख दावा करती है। लेकिन यात्रियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कानपूर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री का जेवरात से भरा बैग रेलवे के चोरों ने पार कर दिया।बैग चोरी होते ही महिला ने रेलवे पुलिस जीआरपी से गुहार लगाई लेकिन जीआरपी पुलिस ने महिला का मामला दर्ज नही किया और थाने से भगा दिया।मीडिया कर्मियों के जानकारी होते ही जीआरपी पुलिस हरकत में आई और घटना के 24 घंटे बाद मामला फर्ज करने का आश्वासन पीड़ीत महिला को दिया। वही चोरों का शिकार बनी पीड़ीत महिला आरती ने बताया की वो अपनी बहन के घर प्रयागराज शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। और वो लिफ्ट के माध्यम से अपनी ट्रेन की ओर जा रही थी।और उसके पीछे तीन से चार लोग अन्य थे।तभी उसे उसके सामान से एक बैग गायब होने की आशंका हुई।

चेक करने में मालूम हुआ की जेवरात से भरा बैग नही है। जिसकी जानकारी जीआरपी पुलिस को दी पुलिस पहले टाल मटोल करने लगी।मीडिया के हस्तक्षेप करने पर दूसरे दिन संज्ञान लेकर मामला दर्ज करने की बात कही।महिला ने बताया की उसके बैग में सोने के झुमके,चैन अंगूठी पायल थे जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। कानपूर सेंट्रल स्टेशन पर चोरी का आतंक व्याप्त है और जीआरपी पुलिस उन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।जिससे वो खुले आम यात्रियों के समान पर हाथ साफ कर रहे है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)