• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यमुना अथॉरिटी ने मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए शुरू की प्लॉट योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई

Report By : ICN Network

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने मेडिकल डिवाइस पार्क में नई प्लॉट योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत कुल 21 भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जहां कैंसर केयर, रेडियोलॉजी सहित विभिन्न प्रकार के मेडिकल इम्प्लांट्स और उपकरणों के निर्माण की इकाइयां स्थापित की जाएंगी। योजना के अंतर्गत 1000 वर्ग मीटर के 16 भूखंड और 2100 वर्ग मीटर के 5 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक इस योजना में सात जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

इस पार्क में स्थापित होने वाली इकाइयों में कैंसर केयर से संबंधित उपकरण, रेडियोलॉजी मशीनें, इमेजिंग सिस्टम, इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVD) उपकरण, मेडिकल इम्प्लांट्स, मेडिकल केयर से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस, कार्डियो-रेस्पिरेटरी उपकरण और रीनल डिवाइसेस का निर्माण किया जाएगा। यीडा ने इन भूखंडों की कीमत 7730 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की है। योजना के अनुसार, 1000 वर्ग मीटर के भूखंड के लिए प्रीमियम राशि 77.30 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन शुल्क 7.73 लाख रुपये रखा गया है, जबकि 2100 वर्ग मीटर के भूखंड के लिए प्रीमियम शुल्क 1.62 करोड़ रुपये और रजिस्ट्रेशन शुल्क 16.23 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

इस योजना में भाग लेने के इच्छुक लोग समय सीमा समाप्त होने से पहले आवेदन कर सकते हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)