• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अब सिर्फ 3000 रुपये में साल भर टोल फ्री यात्रा, 15 अगस्त से शुरू होगी फास्टैग बेस्ड एनुअल पास सुविधा: नितिन गडकरी

Report By : ICN Network

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सरकार 15 अगस्त 2025 से देशभर में एक नई योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत वाहन चालकों को मात्र 3000 रुपये में एक साल के लिए फास्टैग आधारित टोल पास दिया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य टोल भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाना और डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना है। गडकरी ने कहा कि यह पास पूरे देश के नेशनल हाईवे टोल प्लाज़ा पर मान्य होगा, जिससे यात्रियों को हर बार भुगतान करने की झंझट नहीं होगी।

यह एनुअल पास खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो नियमित रूप से लंबी दूरी की यात्रा करते हैं या हाईवे का बार-बार उपयोग करते हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे टोल वसूली व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और समय की भी बचत होगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)