• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

योगी सरकार का होली पर तोहफा, नहीं होगी बिजली कटौती, यूपीपीसीएल ने जारी क‍िए दिया निर्देश

रंगों के उत्सव होली पर योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। इस बार होली के अवसर पर प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने ऐलान किया है कि त्‍योहार पर 36 घंटे तक एक मिनट की भी बिजली कटौती नहीं होनी होगी, इसका मतलब हुआ कि राज्‍य के हर कोने में अनवरत बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने होली के अवसर पर सात मार्च की शाम छह बजे से नौ मार्च को सुबह सात बजे तक पूरे प्रदेश में कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया है। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम. देवराज ने कहा कि होली पर पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी डिस्काम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

कब से कब तक मिलेगी बिजली
UPPCL के अध्‍यक्ष एम देवराज ने बताया कि सभी अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए जा चुके हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशों के अनुसार, होली के त्‍योहार पर 7 मार्च की शाम 6 बजे से लेकर 9 मार्च की सुबह 7 बजे तक एक मिनट के लिए भी बिजली कटौती नहीं की जाएगी।यह अवधि पूरे प्रदेश के लिए लागू होगी और कहीं भी बिजली कटौती होने पर उसकी शिकायत भी की जा सकेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)