• Fri. May 22nd, 2026

दिल्ली: किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग के लिए बनाया वीडियो

राजधानी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी 30 साल के युवक ने प्यार करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करने लगा। दोस्तों के सामने गलत काम करने पर पीड़िता ने अपनी मां से आपबीती बताई और फिर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म, धमकी और पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं मामला दर्ज कर आरोपी युवक शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 13 साल की पीड़िता परिजनों के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। एक माह से उसका परिवार इसी इलाके के दूसरे मोहल्ले में रह रहा है। खजूरी खास थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि जिस मकान में वह पहले रहती थी, उसी में 30 साल का युवक अपनी बहन के साथ रहता था। युवक अपनी बहन के साथ हर दिन उसके घर आता था।

एक दिन इंस्टग्राम पर युवक ने मैसेज कर उसे पसंद करने की बात लिखी। उसके बाद दोनों मिलने लगे। एक दिन युवक उसे अपने दोस्त के घर और फिर एक कारखाना में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो बना लिया और फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )