• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: युवकों ने महिला इंजीनियर की लात-घूंसों से की पिटाई

तेज आवाज में संगीत सुनने का विरोध करना एक महिला इंजीनियर को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती व दो युवकों ने महिला इंजीनियर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। यह घटना चौड़ा रघुनाथपुर गांव में हुई। रविवार को हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस जांच कर रही है।चौड़ा रघुनाथपुर गांव में रहने वाली एक युवती सेक्टर 44 स्थित क्लीनिकल रिसर्च कंपनी कार्यालय में नौकरी करती है। उनका अभी वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। रविवार को महिला इंजीनियर घर से ही काम कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले युवक-युवती तेज आवाज में संगीत सुन रहे थे।

इस दौरान शोर शराबा भी हो रहा था। महिला इंजीनियर से विरोध जताया तो तीनों आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घायल युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें होने पर हायर सेंटर ले जाने को कह दिया। आरोप है कि महिला ने चौकी पर शिकायत की, तब चौकी प्रभारी ने शिकायत लेने से मना कर दिया। सोमवार को थाना प्रभारी से शिकायत की गई।

कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि तेज आवाज में संगीत सुनने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दुष्कर्म के प्रयास की बात गलत है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )