• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मैरठ:NCR मेडिकल कॉलेज की मान्यता शून्य

बीजेपी नेता व पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के NCR मेडिकल कॉलेज पर नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने गाज गिरा दी है। भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के आरोपों के चलते कॉलेज की सभी सीटें शून्य घोषित कर दी गई हैं। इस शैक्षणिक सत्र में अब यहां कोई MBBS दाखिला नहीं होगा।

आरोपों के अनुसारकॉलेज ने फर्जी फैकल्टी और काल्पनिक मरीज दिखाए।बायोमेट्रिक प्रणाली से छेड़छाड़ की गई।पैनल से रिश्वत लेकर फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई गई।सीबीआई ने इस मामले में डॉ. सरोजिनी की बेटी शिवानी अग्रवाल के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। कभी सपा की करीबी रहीं डॉ. सरोजिनी ने कॉलेज का नाम पहले मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज रखा था, जिसे बीजेपी में शामिल होने के बाद में बदल दिया गया।सियासत के प्रभाव से मिली मान्यता अब शून्य हो चुकी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )