नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हैमलेट सोसाइटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति गाजियाबाद से अपनी बहन के घर नोएडा आया था। रविवार को वह सोसाइटी के स्वीमिंग पूल में नहाने गया था, जहां कुछ देर बाद उसे मृत पाया गया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

