नोएडा प्राधिकरण कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा। सेक्टर-14ए के सामने से शनि मंदिर से आगे के रास्ते व सेक्टर-37-44 के सामने सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इनको इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमस) कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
इस पर अनुमानित लागत 49.21 लाख रुपये है। इंजीनियरों की तरफ से बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कावंड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। वहीं सामान्य दिनों में सड़क सुरक्षा की निगरानी इन कैमरों से की जाएगी। एजेंसियों से 6 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि टेंडर जारी कर आवेदन मांगे गए हैं।

