• Tue. Feb 17th, 2026

19 साल की राशा थडानी, 40 साल के शादीशुदा शख्स की दीवानी, पहचान सकते हैं?

Report By : ICN Network
Rasha Thadani ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया है जिसे जानने के बाद कियारा आडवाणी जरूर हिल जाएंगी. बॉलीवुड में हाल ही में डेब्यू कर चुकीं एक्ट्रेस राशा ने बताया कि उनका पहला सेलिब्रिटी क्रश कौन हैं

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है, खासकर फिल्म का गाना ‘उई अम्मा’ दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो गया है और चार्टलिस्ट में शामिल हो चुका है। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान राशा ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

पहला सेलिब्रिटी क्रश
19 साल की राशा ने मिस मालिनी को दिए एक इंटरव्यू में अपने पहले सेलिब्रिटी क्रश का नाम बताया। जब उनसे पूछा गया कि उनका पहला क्रश कौन है, तो उन्होंने तुरंत सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लिया। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में काफी अच्छे लगे थे और उनकी च्वाइस को उनके साथी अमान ने भी सही ठहराया। अमान ने कहा कि उन्हें भी सिद्धार्थ इस फिल्म में काफी प्रभावशाली लगे, जबकि आलिया भट्ट उन्हें बेहद क्यूट लगीं

अमान का क्रश
अजय देवगन के रिश्तेदार अमान ने अपने पहले सेलिब्रिटी क्रश के रूप में दीया मिर्जा का नाम लिया। अमान ने खुलासा किया कि वह दीया को बेहद खूबसूरत मानते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की सफलता
सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुके हैं और उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया है। वह लंबे समय तक मोस्ट इलिजिबल बैचलर के रूप में फैंस के बीच लोकप्रिय रहे। हालांकि, 2023 में उन्होंने अपने सपनों की राजकुमारी कियारा आडवाणी से शादी कर ली। सिद्धार्थ आखिरी बार फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आए थे, जो 2024 में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

राशा थडानी का यह खुलासा और उनकी फिल्म ‘आजाद’ का प्रदर्शन दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)