• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मुंबई में सलमान खान पर हमले की साजिश रचने वाले 4 लोग गिरफ्तार,पकड़े गए युवक लारेंस विश्नोई गैंग के हैं सदस्य

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है।नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। इन चारों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया, वसीम चिकना और रिजवान खान के तौर पर हुई है।

इसके लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की योजना भी बनाई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे।

मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत 18 लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर कर ली है।

इससे पहले बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)