• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

70 वर्षीय बुजुर्ग का 28 साल की विधवा बहू पर आया दिल, मंदिर में लिए सात फेरे

यूपी के गोरखपुर जिले से एक मामला सामने आया है, जिसमें 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने 28 साल की महिला के साथ शादी की है। शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यही नहीं, 28 साल की महिला जिससे 70 वर्षीय बुजुर्ग ने शादी की है वो महिला उसकी बहू है।

दरअसल, गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव निवासी 70 वर्षीय कैलाश यादव ने अपने मृतक पुत्र की पत्नी पूजा (28) से मंदिर में शादी कर ली है। बुजुर्ग शख्स की अपनी विधवा बहू के साथ मंदिर में हुई शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि छपिया उमराव गांव निवासी कैलाश यादव बड़हलगंज थाने के चौकीदार हैं। इनकी पत्नी की मृत्यु 12 वर्ष पहले हो गई थी।

कैलाश के चार बच्चों में तीसरे नंबर के बेटे की बहू पूजा है। ऐसी चर्चा है कि पूजा अपने पति की मृत्यु के बाद अपनी जिंदगी कहीं और बसाने वाली थी, लेकिन इसी बीच ससुर का दिल बहू पर आ गया और उम्र-समाज की जंजीर तोड़ दोनों ने मंदिर में जाकर एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)