• Wed. Feb 18th, 2026

DMDK पार्टी के चीफ और अभिनेता विजयकांत का हुआ निधन

ByIcndesk

Dec 28, 2023
Report By – Himanshu Garg (Delhi)

राजनीति के जादूगर, अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का आज सुबह निधन हो गया है। पार्टी के मिली जानकारी के अनुसार, उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था और सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। मंगलवार को डीएमडीके ने कहा कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसको लेकर पार्टी का कहना था कि विजयकांत “स्वस्थ” हैं और परीक्षण के बाद घर लौट आएंगे। लेकिन आज पार्टी ने कहा कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं क्योंकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

जानकारी देते हुए MIOT अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि निमोनिया के कारण भर्ती होने के बाद कैप्टन विजयकांत वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया है।

गौरतलब है कि डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का राजनीतिक करियर उस समय चरम पर था जब वह 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। हाल के वर्षों में, विजयकांत का स्वास्थ्य चिंता का विषय बना रहा था जिसके कारण उन्हें सक्रिय राजनीतिक भागीदारी से पीछे हटना पड़ा।

By Icndesk