• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-बलिया की सड़कों पर नेताजी की सरेआम सड़क पर लाइव पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

यूपी के बलिया में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हुआ बवाल महिलाओ ने एक नेताजी को दौड़ा दौड़ा पिटाई कर दी जिसकी लाइव तस्वीरे कैमरे में कैद हो गई । नेता जी पर आरोप है कि नौकरी के नाम इन्होंने ने पर लाखों रुपये ठगे है पीड़ित महिलाओं ने खरवार महासभा के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष को जमकर पीटा , नेताजी देते रहे सफाई । पीटने वाली महिलाओ ने कहा नौकरी और आवास देने के नाम पर कई सालो से लाखों रुपये लिया है मगर आज तक न नौकरी दी और नाही पैसा ही लौटाया।

अफने मेहनत के पैसे नौकरी और आवास के लिए दिए थे।
फिलहाल पुलिस ने नेताजी को हिरासत में ले लिया है।
मारो मारो की भीड़ से आती आवाज ,थप्पड़ों से पिटाई करती यह तस्वीर दरअसल बलिया के कलक्ट्रेट परिसर है। जहा घने कोहरे में ही कोहराम मच गया है। नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की शिकायत लेकर DM से मिलने आई पीड़ित महिलाओं को आरोपी नेताजी उनके सामने ही मिल गया फिर क्या महिलाओ ने नेताजी को वही दौड़ा दौड़ा कर पीटा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

तू वही नेता रमेश खरवार ने सारी बातों का खंडन करते हुए आरोपी को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सारी बाते आरोप लगाने वाली महीला के पति के सामने ही खत्म हो चुकी है।
क्योंकि खरवार समाज में मेरी एक अच्छी अभी है । हमें बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )