Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए योगी सरकार लगातार पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल करते नजर आ रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार को एक बार फिर योगी सरकार ने 6 IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। लिस्ट में गौतमबुद्ध नगर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर और लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालने वाले आनंद कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। बता दें उनके स्थान पर अब यूपी शासन ने वर्ष 2010 बैच के IPS अफसर शिवहरि मीना को भेजा है।
इन अफसरों के भी हुए तबादले
योगी सरकार ने वर्ष 2004 बैच के IPS अफसर चंद्र प्रकाश को पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा है। डॉ. प्रीतिंदर सिंह को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया, जो अभी तक आगरा के पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे। वहीं प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज पुलिस महानिरीक्षक बनाकर भेजा है। IPS जे.रविन्द्र गोड़ को पुलिस आयुक्त आगरा बनाकर भेजा है।
वहीं दूसरी तरफ सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को पुलिस उपमहानिदेशक गोरखपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवहरि मीना को गौतमबुद्ध नगर में लॉ एंड ऑर्डर और एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनजकर भेजा गया, जो अभी तक यूपी कारागार प्रशासन एवं सुधार की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

