• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Rahul Gandhi की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला, अखिलेश का फूटा दर्द ‘X’ पर लिखा ‘BJP पूरी तरह से…’

ByIcndesk

Jan 21, 2024

Report By : Himanshu Garg (UP New)

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर दी है। इसी बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर असम में हमला हुआ है। यहीं नहीं राहुल गांधी की इस यात्रा पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर भी हमला बोला साथ ही लिखा कि- “लोकतांत्रिक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर भाजपा शासित राज्य असम में हुआ हमला बेहद निंदनीय है। हर तरह से हारती भाजपा अब पूरी तरह से निराश हो चुकी है, तभी हिंसा पर उतारू है। ‘हिंसा’ मानसिक हताशा का भौतिक रूप होती है।”

कांग्रेस ने लगाया ये आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि- “असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर BJP के गुंडों ने हमला कर दिया, BJP के गुंडों ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये कायराना और शर्मनाक हरकत दिखाती है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रहे प्यार और जनसमर्थन से BJP सरकार घबरा गई है, डर गई है। लेकिन मोदी सरकार और उसके इशारों पर चलने वाले असम के CM ये अच्छी तरह समझ लें, यह भारत की यात्रा है, अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को कोई शक्ति नहीं रोक सकती, यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक, मिलने तक।”

By Icndesk