• Wed. Feb 18th, 2026

UP-पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने तिरंगा लोकार्पण व शौर्य वन्दन समारोह में हुए शामिल

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। विधायक अमन गिरि द्वारा श्री नानक बाबा स्मारक पार्क में बनवाए गए 114 फीट की ऊंचाई पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को मुख्य अतिथि व पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान गाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी मोदी सरकार में कानून का राज हुआ है। सैनिकों का सम्मान हुआ है। देश में आज अराजकता खत्म हुई है। गुंडे जमीन दोज हो गए हैं।

मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। आने वाले चुनाव में जनता के समर्थन से फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी और देश में विकास का पहिया निरंतर घूमता रहेगा।

उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गठबंधन टूटने लगा है यह जनता के लिए अच्छी खबर है।दिनेश शर्मा ने 121 पूर्व सैनिकों का किया सम्मान।विधायक अमन गिरि ने सरकार की जमकर सहाना की। उन्होंने हाथ उठाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का जनता से संकल्प लिया। विधायक ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, धर्मेंद्र गिरि, अजय गिरि, जवाहरलाल वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख विमल वर्मा, पंकज गुप्ता, दीपक मिश्रा मौजूद रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )