• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-कन्नौज की सियासी दलों में मचा हड़कंप‚ 26 जनवरी को सपा का खास दिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 26 जनवरी को कन्नौज आने की खबर से सियासती खेमों में हड़कंप मच गया।

वैसे तो कन्नौज सपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन मोदी सरकार में भाजपा ने कन्नौज में सपा के किले में सेंध कर सपा का वर्चस्व समाप्त कर दिया था‚ जिसको फिर से अपना वर्चस्व कायम करने के लिए कन्नौज से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार कन्नौज का दौरा करने में लगे हुए है।

इस बार कन्नौज से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर चुके हैं। जिसको लेकर आज फिर से वह कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम फकीरेपुर्वा पहुंच रहे है।इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम फकीरे पुरवा पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए जन पंचायत में भाग लेंगे और जन समस्याओं को देखेंगें। इसके साथ ही यहां की बिजली व्यवस्था के साथ – साथ ग्राम वासियों से भी चर्चा करेंगे। अखिलेश यादव के इस दौरे को लेकर कई सियासी दलों में हलचल देखने को मिल रही है तो वहीं सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हें। सपा कार्यकर्ता हसीब हसन का कहना है कि इस बार कन्नौज से लोकसभा चुनाव में सपा की ऐतिहासिक जीत होगी। जिसके लिए हम लोग अभी से तैयारियों में जुट गये है। अखिलेश यादव के पहुंचने से क्षेत्र की जनता में भी उत्सुकता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )