• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनोखा भक्त, जब तक प्रधानमंत्री नही बनते योगी तब तक जूते नही पहनेगा उनका भक्त

Report By : Shariq Khan kanpur (UP)

कानपुर में एक ऐसा योगी आदित्यनाथ का भक्त है जिसने अब नंगे पैर रहने का संकल्प लें लिया है। उनका ये संकल्प तब तक नहीं टूटेगा जब तक योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नहीं बन जाते ।

चर्चाओं में रहने वाले कानपुर के गूगल गोल्डन बाबा जो कि सोने व चांदी के आभूषणो से लदे रहते हैं ,वे अपने पैरों में पौने पाच किलो के चांदी के जूते पहनते हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ यानि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री पद में देखने के लिए प्रण लिया है अब वे इन जूतों का त्याग करके नंगे पैर ही रहेंगे ।

मीडिया से बातचीत के दौरान गूगल गोल्डन बाबा ने बताया कि यह उनकी प्रतिज्ञा है और स्वयं के खर्च से उत्तर प्रदेश के 75 जिले और भारत वर्ष के 28 राज्यों में भी जायेंगे और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सांसदों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील भी करेंगे। क्योंकि सब लोग कहते है। भारत वर्ष के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही निकलता है। जब रास्ता उत्तर प्रदेश से निकलता है, तो प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के ही होना चाहिए।

By Icndesk