• Wed. Feb 4th, 2026

नोएडा के सेक्टर 37 में सिलेंडर से लगी आग,बम की तरह हुए धमाके,दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network
नोएडा में मंगलवार देर रात पेट्रोल पंप के बगल की दुकान में भयंकर आग लग गई। घटना सेक्टर 37 पुलिस चौकी के पास की है। पेट्रोल पंप पर लगातार पानी का छिड़काव किया जाने लगा। आसपास के घरों को भी रात में खाली करा लिया गया।CFO प्रदीप कुमार चौबे ने कहा- 10 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी। 10 फायर टेंडर ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग काफी बड़ी हो गई थी। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद दुकान के अंदर रखे सिलेंडर में बम की तरह धमाका हुआ। फिर आग और फैल गई। आग इतनी भयंकर थी कि लपटें और धुआं काफी दूर से ही दिखाई पड़ रही थी

बगल में पेट्रोल पंप होने से उन पर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि आग न फैले। दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान पूरी तरीके से जल गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)