• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

प्राधिकरण की टीम से मारपीट करने वालों पर दर्ज हुआ केस

Report By : ICN Network

नोएडा, संवाददाता। बसई बहाउद्दीननगर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम पर 25 जून को हुए हमले के मामले में फेज-तीन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चालान भी पेश कर दिया है।

नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक पारसनाथ सोनकर ने पुलिस को बताया कि गांव बसई बहाउद्दीननगर में वह जमीन स्थित है, जिसे नोएडा प्राधिकरण ने अधिग्रहित किया था। हाल ही में यह सूचना मिली कि कुछ लोगों ने वहां अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसी के मद्देनज़र 25 जून को प्राधिकरण की टीम कब्जा हटाने मौके पर पहुंची थी।

मौके पर पहुंची टीम को जमीन पर अवैध निर्माण मिला, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसी दौरान अतिक्रमणकर्ता रामश्रय सिंह, रमेश और कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए। इन लोगों ने अवैध कब्जा हटाने का विरोध किया और टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। जब टीम ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

स्थिति बिगड़ती देख टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चालान पेश किया गया है, जबकि बाकी की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)