गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट में पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए फैमिली डिस्प्यूट रेजॉल्यूशन क्लीनिक (एफडीआरसी) का गठन वर्ष 2000 में किया गया था। इसके तहत कमिश्नरेट पुलिस एक्सपर्ट के साथ मिलकर घरेलू विवाद को लेकर पारिवारिक सदस्यों के बीच मध्यस्थता कराती है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पारिवारिक, सामाजिक आधारों और बदलते परिवेश में घरेलू विवाद को सुलझाया जा रहा है। परिवार में दंपत्तियों के बीच विवाद के बाद काउंसिलिंग कराकर विधिक परामर्श के साथ समाधान किया जा रहा है। अब तीनों जोन में अलग अलग फैमिली डिस्प्यूट रेजॉल्यूशन क्लीनिक बनाया गया है।
नोएडा: पुलिस ने फैमिली डिस्प्यूट रिजोल्यूशन क्लीनिक (एफडीआरसी) के माध्यम से 387 परिवारों को टूटने से बचा लिया