• Thu. Mar 19th, 2026

गुरुग्राम: हाइब्रिड मोड में चलेंगी प्राथमिक कक्षाएं

ByAnkshree

Dec 16, 2025
गुरुग्राम। एनसीआर क्षेत्र में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के प्रावधानों के मद्देनजर उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार की ओर से 13 नवंबर को जारी किए गए आदेश अभी भी प्रभावी हैं। इन आदेशों के तहत जिले के सभी स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित होंगी। डीसी अजय कुमार ने बताया कि पिछले कई दिन से गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, जिसके अंतर्गत कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से की जा रही हैं।

जहां ऑनलाइन शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है, वहां अभिभावक एवं विद्यार्थी अपनी सहमति से ऑनलाइन विकल्प का चयन कर सकते हैं। स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )