• Wed. Feb 18th, 2026

ग्रेटर नोएडा: निवासियों ने प्राधिकरण पर लगाया अनदेखी का आरोप

ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-3 के डी ब्लॉक के निवासी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अनदेखी से परेशान हैं। आरोप है कि ब्लॉक में मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़कें बुरी तरह टूट चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। नालियां गंदगी से अटी हैं। बार-बार शिकायत की जा रही है लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है।

डी ब्लॉक के निवासी व आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रविंद्र भाटी, रोहित चंदीला, बिजेंद्र भाटी, सुरेश कुमार, सुधीर त्यागी, संजय डेढ़ा, महावीर शर्मा का कहना है कि ब्लॉक में 100 से अधिक मकान हैं। प्राधिकरण ने यहां आवंटन कर दिया लेकिन सेक्टर में सुविधाएं नहीं दी। ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। चहारदीवारी नहीं है। इस कारण किसी भी समय कोई भी आ जा सकता है। शाम के समय 30 मीटर रोड पर गाड़ियां खड़ी रहती है जिनमें बैठे लोग शराब पीते हैं। वहीं खाली मकानों में झाड़ियां खड़ी हैं। ब्लॉक के अंदर झाडू नहीं लगती है। जगह-जगह गंदगी जमा है। नालियों में जमा गंदगी साफ नहीं की जाती। निवासियों ने अब प्रदर्शन की चेतावनी दी 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )