पुलिस के अनुसार विनीत (31) परिवार के साथ गोल्फ होम सोसाइटी में अपने दोस्त के साथ रहते थे। बुधवार देर रात वह नववर्ष की पार्टी के लिए अपने दोस्तों के फ्लैट में गए थे। वहां पार्टी के दौरान अचानक से करीब 2 बजे रात में वह फ्लैट की बालकनी की 15वीं मंजिल से नीचे सीधा प्रथम तल की टीन शेड पर आ गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें पहले बिसरख स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिहार का रहने वाला था विनित
पुलिस के अनुसार विनीत मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले थे। उनके परिजन को सूचित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वारदात के दौरान बज रहा था तेज संगीत
पुलिस पूछताछ में मौजूद युवकों ने बताया कि पार्टी के दौरान विनीत कब कमरे से निकलते हुए बालकनी में जा पहुंचे, किसी को कुछ पता ही नहीं चला। पार्टी के दौरान तेज आवाज में संगीत व शराब का सेवन करने की बात भी सामने आई है। हालांकि गिरने वाले युवक ने शराब का सेवन किया था या नहीं इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा।

