जेम्स ट्यून्स म्यूजिक कंपनी के मालिक इंद्रजीत यादव और उनके सहयोगियों के दिल्ली ठिकानों पर ईडी ने 35 करोड़ रुपये कीमत के दस्तावेज बरामद किए है। इस दौरान ईडी ने 6.24 करोड़ रुपये की नकदी के साथ ही 17.4 करोड़ रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। ईडी की रेड 30 दिसंबर से एक जनवरी तक चली । इस कार्रवाई के बाद इंद्रजीत यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें सिस्टम पर ही सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि प्रदेश में फाइनेंसर-गुंडा-पुलिस गठजोड़ का नेक्सेस बना है।
इससे पहले ईडी ने बीते 29 दिसंबर को बताया था कि इंद्रजीत यादव व सहयोगियों के ठिकानों से 17 लाख रुपए की नकदी व बैंक लॉकर समेत डिजिटल डिवाइस किए जब्त किए गए थे। लेकिन ईडी ने गत बुधवार को इस छापेमारी के बाद यह बरामदगी की है।
सर्च ऑपरेशन इंद्रजीत सिंह यादव से जुड़े लोगों व संस्थाओं के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चलाया जा रहा है। यह जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों में की जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच इंद्रजीत सिंह यादव की अवैध उगाही, प्राइवेट फाइनेंसरों के जबरन लोन सेटलमेंट, हथियारों से धमकाने और ऐसी अवैध गतिविधियों से कमीशन कमाने के संबंध में शुरू की गई। इंद्रजीत सिंह यादव और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज 15 मामले हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज है। इंद्रजीत का नाम राहुल फाजिलपुरिया पर गोली चलने के मामले में, रोहित शौकीन की हत्या के साथ ही अन्य मामलों में भी चुका है।